Dark Mode
सीमेंट ब्लॉक से सिर फोड़कर प्रेमी की हत्या

सीमेंट ब्लॉक से सिर फोड़कर प्रेमी की हत्या

लाश को कमरे में छोड़कर भागी प्रेमिका, एक हफ्ते पहले ही जयपुर रहने आए थे


जयपुर . जयपुर में एक गर्लफ्रेंड के अपने प्रेमी की हत्या करने का मामला सामने आया है। सीमेंट के ब्लॉक से सिर फोड़कर प्रेमी की हत्या की गई। फिर लाश को कमरे में छोड़कर गर्लफ्रेंड अपनी बेटी के साथ फरार हो गई। मानसरोवर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SHO (मानसरोवर) रणसिंह ने बताया- बिहार निवासी अरविंद (35) की हत्या की गई है। करीब सप्ताहभर पहले वह गर्लफ्रेंड और उसकी 7 साल की बेटी को लेकर जयपुर आया था। पितांबर नगर गजसिंहपुरा में किराए का कमरा लेकर रहने लगा। 19 अगस्त की रात को सोते समय सीमेंट के ब्लॉक से अरविंद के सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। लहूलुहान हालत में अरविंद का शव पड़ा देखकर उसकी गर्लफ्रेंड अपनी बेटी को लेकर फरार हो गए। बुआ का बेटा आया तो चला पता उसकी मकान में अरविंद की बुआ का बेटा कल्याण उर्फ अनिल रहता है। 20 अगस्त की शाम तक अरविंद के कमरे का गेट बंद था। बाहर से लॉक नहीं लगा होने पर कल्याण मिलने के लिए गया। गेट खोलकर देखने पर कमरे में अरविंद लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ा मिला। उसकी गर्लफ्रेंड अपनी बेटी के साथ गायब थी। उसने मकान मालिक राहुल को कॉल कर सूचना दी।मकान मालिक ने एम्बुलेंस बुलाकर अरविंद को SMS हॉस्पिटल भिजवाया। डॉक्टर्स ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर पहुंची मानसरोवर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मकान मालिक की शिकायत पर सोमवार शाम पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अरविंद की हत्या के बाद से फरार गर्लफ्रेंड और उसकी बेटी की तलाश कर रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!