Dark Mode
’लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण’’ कार्यक्रम 16 जून को

’लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण’’ कार्यक्रम 16 जून को

सवाई माधोपुर । गत वर्ष लम्पी रोग से हुई दुधारू गोवंशीय पशुओं की मृत्यु से पशुपालकों को हुए आर्थिक नुकसान को राज्य सरकार द्वारा संवेदनशीलता से लिया गया, जिसके तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पशुपालकों को आर्थिक सम्बल प्रदान करने के लिए लम्पी रोग से हुई दुधारू गोवंशीय पशुओं की मृत्यु पर पशुपालकों को 40 हजार रूपए प्रति पशु आर्थिक सहायता राशि देने की बजट घोषणा की थी।
जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने बताया कि प्रदेश के पशुपालकों को लम्पी रोग के कारण दुधारू गौवंश की मृत्यु पर आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम के तहत 16 जून, 2023 को राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, रामसिंहपुरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम में मृत दुधारू गौवंश के पशुपालकों से संवाद एवं सहायता राशि की डीबीटी के लिए राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम को वीसी के माध्यम से सम्बोधित करेंगे। उन्होंने उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर आवंटित कार्य व्यवस्था सम्पादित करने के निर्देश दिए है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!