Dark Mode
TJMM के बाद फिर शुरू हो सकती है अजय-रणबीर के साथ लव रंजन की फिल्म

TJMM के बाद फिर शुरू हो सकती है अजय-रणबीर के साथ लव रंजन की फिल्म

निर्माता निर्देशक लव रंजन ने वर्ष 2019 में अजय देवगन और रणबीर कपूर को लेकर एक फिल्म की घोषणा की थी। घोषणा के साथ ही फिल्म चर्चाओं में आ गई थी, लेकिन फिर कुछ समय बाद यह बंद हो गई। यह फिल्म अपनी घोषणा से आगे नहीं बढ़ सकी। इन दिनों लव रंजन अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के चलते पत्रकारों से बातचीत कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक मीडिया हाउस को बताया कि मैं तू झूठी मैं मक्कार के प्रदर्शन के बाद अपनी इस बंद हो चुकी फिल्म को फिर से शुरू करना चाहूँगा यदि अजय देवगन और रणबीर कपूर दोनों ने अपनी सहमति दे दी तो।
रणबीर कपूर, अजय देवगन अभिनीत फिल्म के बारे में बात करते हुए, रंजन ने कहा, यह एक ऐसी फिल्म है जिसे मैं निश्चित रूप से बनाना चाहता हूं। जब हम उस फिल्म को बनाने के बारे में बात कर रहे थे, वह 2018 था। तब से अब तक पांच साल हो चुके हैं।
उन्होंने आगे कहा, इस फिल्म (टीजेएमएम) के बाद, क्या मैं वह फिल्म बनाना चाहूंगा? हां, मैं चाहता हूं। लेकिन, मैं रणबीर और अजय सर की ओर से यह नहीं मान सकता कि क्या वे अभी भी इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। लव रंजन ने कहा कि तू झूठी मैं मक्कार के सिनेमाघरों में आने के बाद, वह दोनों अभिनेताओं से मिलेंगे और जांच करेंगे कि क्या वे इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। अगर वे सहमत होते हैं, तो वह फिल्म के साथ आगे बढऩा पसंद करेंगे।
लव रंजन की पिछली निर्देशित फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी जो एक स्लिपर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके बॉलीवुड को हैरान कर दिया था। कार्तिक आर्यन के करियर को इसी फिल्म की सफलता के बाद गति मिली। इस फिल्म के अतिरिक्त लव रंजन आकाश वाणी, प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2 का निर्देशन कर चुके हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!