ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में किया जागरूक
आहोर। विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को आहोर उपखंड क्षेत्र के अन्तर्गत सेदरिया बालोतान में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर आमजन को जागरूक किया गया साथ ही हेल्प डेस्क पर योजनाओं में पात्र व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केन्द्र व राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप केन्द्र सरकार की योजनाओं से अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभांवित करेंगी जिसके उनके सपने साकार हो सकेंगे। शिविर में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, उपखंण्ड अधिकारी कुसुमलता चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कार्मिक, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।