Dark Mode
मदरूप संगीत कला संस्था द्वारा, संंगीतमयी गीतों भरी शाम कार्यक्रम का आयोजन

मदरूप संगीत कला संस्था द्वारा, संंगीतमयी गीतों भरी शाम कार्यक्रम का आयोजन


बीकानेर।  शाम को मदरूप संगीत कला संस्था द्वारा कला प्रेम एवं संगीतमय गीतों से भरी शाम कार्यक्रम का आयोजन किया।
संस्था के अध्यक्ष शानू कच्छावा ने रविवार को विज्ञप्ति में बताया कि गायकी  क्षेत्र में नये कलाकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गायकी की दुनियां के बेताज बादशाह मोहम्मद रफी और मोहम्मद अजीज के नाम संंगीतमयी शाम कार्यक्रम में मोहम्मद रफी द्वारा गाए गीत नफ़रत की दुनिया छोड़ के और मोहम्मद अजीज द्वारा गाए गीत ऐ मेरे दोस्त लौट के आजा बिन तेरे जिंदगी अधूरी है, गायक कलाकार शानू कच्छावा और कुलदीप रील ने अपनी आवाज में गाकर मौजूद लोगों को भाव विभोर कर दिया । इस अवसर पर स्थानीय कलाकार जवाहर जोशी, शैलेन्द्र सिंह चौहान, हैप्पी सिंह,नवल दैय्या, मंजू गोस्वामी, वीणा ओझा ,पवन सोनी सहित अन्य कलाकारों ने भी दमदार अपनी प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर संगीत प्रेमी रामदेव
अग्रवाल,साहित्यकार नेमचंद गहलोत, भाजपा नेता अनिल पाहूजा, फिल्म कला प्रेमी पूनम मोदी,ज्योतिषाचार्य देवदत्त दूबें अतिथियों में मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!