Dark Mode
बिट्स परिसर में दिक्षांत समारोह 2023की भव्यता 

बिट्स परिसर में दिक्षांत समारोह 2023की भव्यता 

पिलानी. बिट्स परिसर मे रविवार, 30 जुलाई, 2023 को दिक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसेमें स्नातक, स्नातकोत्तर, और पी.एच.डी कर चुके छात्रों को उपाधियां तथा बिट्स के पूर्व छात्रों को विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार 2023(डी.ए.ए) आर्वाड से सम्मानित किया जायेगा ।  
इस महत्वपूर्ण अवसर पर, 1461 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गयी जिसमें स्नातक के 1000 (205 छात्राऐं), स्नातकोत्तर के 380 (105 छात्राए) और पी.एच.डी की 81 (34 छात्राएं) के उपाधियां प्रदान की    जायेगीं । इस दौरान तीन छात्रों प्रतीक रजंन मित्रा को स्वर्ण पदक, कुशाग्र पिपरैया को रजत पदक तथा जसलिन कौर को कांस्य पदक से उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए समम्मानित किया जायेगा ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ सौम्या स्वामीनाथन रहेंगी जो कि हाल ही में WHO की मुख्य वैज्ञानिक थी तथा इस से पूर्व डिप्टी डॉयरेक्टर फॉर प्रोग्राम थी । डॉ सौम्या स्वामीनाथन भारत की एक बाल रोग विशेषज्ञ और तपेदिक और एचआईवी. पर विश्व स्तर मान्यता प्राप्त शोधकर्ता रही हैं तथा उनके पास क्लनीकल केयर और अनुसंधान में 30 वर्षों का अनुभव है तथा अनुसंधान को प्रभावशाली कार्यक्रमों में तब्दील करने के लिए काम कर रही हैं। डॉ. स्वामीनाथन 2015 से 2017 तक भारत सरकार के स्वास्थ्य अनुसंधान में सचिव और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की महानिदेशक रही हैं । डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने स्वास्थ्य नीति-निर्माण में विज्ञान और साक्ष्य की भूमिका, भारतीय मेडिकल स्कूलों में अनुसंधान क्षमता का निर्माण करने और स्वास्थ्य विज्ञान में राष्ट्रों की साझेदारी बनाने पर भी ध्यान केंद्रित किया। 2009 से 2011 तक, उन्होंने यूनिसेफ/यू.एन.डी.पी/विश्व बैंक/डब्ल्यू.एच.ओ के उष्णकटिबंधीय रोगों में अनुसंधान और प्रशिक्षण के विशेष कार्यक्रम, जिनेवा के समन्वयक के रूप में कार्य किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!