सहकारी समिति व्यवस्थापक के साथ हुई डकैती की घटना का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
आमेट. पूर्व में दिनांक 15 जून 2022 को श्यामलाल पिता गुलाबजी जोशी उम्र 55 वर्ष पैशा सहकारी समिति व्यवस्थापक निवासी नदी दरवाजा आमेट जो कि शाम को अपने घर से टिपन लेकर खेत पर जा रहा था कि मोटरसाईकिलों से आये 5-7 नकाबपोश बदमाशो ने लठ डन्डो से सिर पर वार किया व मारपीट कर श्यामलाल जोशी की जेब में रखे पच्चास हजार रूपये नगद एवं मोबाइल लूटकर ले गये थे।
प्रार्थी श्यामलाल की ईतला पर थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 187 / 2022 धारा 341, 323, 395 भादस में दर्ज किया गया। बदमाशान द्वारा बेखौफ हो आबादी क्षेत्र से कुछ दूरी पर ही इस तरह की घटना कारित करने से इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय राजसमन्द व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजसमन्द के द्वारा इस घटना को लेकर विशेष निर्देश प्रदान कर पुलिस उपाधीक्षक वृत कुम्भलगढ के पर्यवेक्षण में मन आमेट थानधिकारी देवेन्द्रसिंह देवल के द्वारा थाना हाजा पर
एक विशेष टीम का गठन कर इस घटना के खुलासे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इसी क्रम में देवेन्द्रसिंह देवल थानाधिकारी थाना आमेट, विशाल उ.नि., जयसिंह स.उ.नि.,हसंराज कानि.,गणपसिंह कानि., बलवीरसिंह कानि.,हरिशंकर कानि. आदि की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना कर वहा से गुजरने वाले मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले व प्रत्येक मार्ग का डाटाबेस तैयार किया गया। तकनीकी संसाधनो व मनोवैज्ञानिक तरीको से अथक प्रयास कर कुछ सदिग्धों का चयन किया जाकर उनकी आपराधिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई। टीम द्वारा दिनांक 10 अगस्त 2022 को किशनसिंह पिता हजारीसिंह रावत निवासी बराखन पीपलीनगर को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा किया।
इसके बाद पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए इस घटना के आरोपी धर्मेन्द्रसिंह,नारायणसिंह, जितेन्द्रसिंह, लक्ष्मणसिंह व नरेन्द्रसिंह को अलग अलग स्थानो से गिरफतार किया गया।
पूर्व गिरफ्तार आरोपियों की पूछताछ में आरोपी महेन्द्र जोशी पिता सुरेश जोशी निवासी नदी दरवाजा आमेट पुलिस थाना आमेट जिला राजसमन्द हाल निवासी पांडेसरा, सुरत गुजरात के द्वारा योजना बनाकर इस घटना को अंजाम देना ज्ञात आया। अभियुक्त प्रार्थी के परिवार का सदस्य हो आपसी रंजिश के चलते श्यामलाल जोशी के साथ कोई अनहोनी घटना करवाना चाहता था, आपसी रजिश के चलते महेन्द्र जोशी ने उपरोक्त आरोपियों से मिलकर इस घटना को अन्जाम देने की योजना बनाई। टीम सदस्यों के द्वारा अथक प्रयास कर डकेती की घटना के मुख्य आरोपी महेन्द्र जोशी की तलाश शुरू की तकनीकी व आसुचना संकलन के आधार पर महेन्द्र जोशी का पांडेसरा सुरत गुजरात में होना ज्ञात आया। टीम द्वारा अथक प्रयास कर पांडेसरा सुरत से महेन्द्र जोशी को डिटेन किया जाकर पुलिस थाना आमेट पर लाकर आरोपी महेन्द्र जोशी से गहनता से पूछताछ करने पर उक्त घटना को उपरोक्त सभी मुल्जिमानो से मिलकर योजना बनाकर अन्जाम देना स्वीकार किया जिस पर महेन्द्र जोशी को गिरफ्तार कर अनुंसधान जारी है।