Dark Mode
नाबालिग से दुष्कर्म केस में बड़ी कार्रवाई, तीन होटलों पर चला बुलडोजर

नाबालिग से दुष्कर्म केस में बड़ी कार्रवाई, तीन होटलों पर चला बुलडोजर

श्रीगंगानगर। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के चर्चित मामले में जिला प्रशासन ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन होटलों पर बुलडोजर चलाया। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

जिला प्रशासन ने होटल जॉय इन, होटल ड्रीम और होटल सैफीयर के खिलाफ कार्रवाई की। इन होटलों के नीचे संचालित दुकानों को एक दिन पहले ही खाली करा लिया गया था। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव, पुलिस अधीक्षक हरिशंकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि होटल, गेस्ट हाउस और अन्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीज करने सहित सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन का संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि ऐसे मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

इस मामले में जिला पुलिस ने भी तेजी से कार्रवाई करते हुए अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के अनुसार, 22 जून 2026 को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया था। इसके बाद महिला थाना पुलिस की काउंसलिंग में पूरे मामले का खुलासा हुआ।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध अन्वेषण सेल) नीलम चौधरी के पर्यवेक्षण में विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया। उप पुलिस अधीक्षक कैलाशदान के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक होटल मालिक, दो होटल प्रबंधकों समेत कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक सामने आए सभी तथ्यों की गहन जांच जारी है और वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए जा चुके हैं। जांच के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!