महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मेकअप सेमिनार आयोजित
महिलाओं को नारी शक्ति अवार्ड से किया सम्मानित
कोटा । हाडोती में ब्यूटीशियन को बढ़ावा देने के उद्देश्य एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम के चलते स्टाइलिश टुडे ब्यूटी पार्लर अकेडमी की ओर से गुरुवार को मेकअप सेमिनार व फ़ैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एएसआई विष्णु कंवर एवं विशिष्ट अतिथि प्रीति शर्मा थी। इस दौरान कोटा के यंगेस्ट मेकअप आर्टिस्ट आरुष शर्मा द्वारा पंजाबी मॉडल चारवी दत्ता के मेकअप के साथ इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट टीना खान द्वारा कोटा समेत हाडोती संभाग की ब्यूटीशियन को ट्रेनिंग दी गई। इस सेमिनार में मुख्य अतिथि विष्णु कंवर व प्रीति शर्मा ने उपस्थित सभी ब्यूटीशियन को नारी शक्ति अवॉर्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन रीना रोहित प्रजापति द्वारा किया गया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छोटे-छोटे पार्लर की ब्यूटीशियन को एक दिवसीय प्रशिक्षण देकर उनके आत्मविश्वास को बढाकर उनको सम्मानित करना है। सेमिनार में कोटा समेत हाडोती संभाग से 300 से अधिक महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।