Dark Mode
मलाइका अरोड़ा की प्रति दिन फीस है 30 लाख रूपए

मलाइका अरोड़ा की प्रति दिन फीस है 30 लाख रूपए

सेलिब्रिटी बेस्ड डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। बता दें, यह शो का 11वां सीजन है जिसमें फराह खान और मलाइका अरोड़ा जज के रूप में नजर आने वाली हैं और पैनल में एक्टर अरशद वारसी भी दिखाई देंगे। वैसे ये तो आपको पता ही है कि रियलिटी शोज काफी लंबे टाइम तक टेलीकास्ट होते हैं, जिसके लिए जज को भी शो के लिए काफी मोटी रकम मिलती है।
आइये जानते हैं 'झलक दिखला जा' के 11वें सीजन के जज और उनकी फीस के बारे में- एक एपिसोड के लिए मलाइका अरोड़ा को मिल रहे हैं तकरीबन 15 लाख रुपए

मलाइका अरोड़ा: मलाइका अरोड़ा, स्टाइलिंग दीवा होने के अलावा, बेहतरीन डांसर और परफॉर्मर भी हैं। यही वजह है कि मलाइका कई बार रियलिटी शो को जज करती दिखाई देती हैं, खासतौर से डांस रियलिटी शो। अगर उनकी फीस की बात करें तो सूत्र बताते हैं कि वे फराह खान और अरशद वारसी के मुकाबले सबसे ज्यादा फीस ले रही हैं।

बता दें, एक ही दिन में शो के दो एपिसोड शूट करने के लिए मलाइका को तकरीबन 30 लाख की फीस मिल रही है। यानी की एक एपिसोड के लिए मलाइका ले रही हैं तकरीबन 15 लाख रुपए। शुरूआती प्लानिंग के मुताबिक, मेकर्स इस शो को 3 महीने तक टेलीकास्ट करने की इच्छा रख रहे हैं।

तो कुल मिलाकर, मलाइका को पूरा शो जज करने के मिलेंगे तकरीबन 3 करोड़ 60 लाख रुपए। मलाइका 'इंडियाज गॉट टैलेंट', 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' जैसे शोज की जज रह चुकी हैं। अरशद वारसी को मिल रहे हैं 8 लाख रुपए प्रति एपिसोड

अरशद वारसी: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी छह साल बाद टीवी पर कमबैक करने जा रहे हैं। वे शो 'झलक दिखला जा' में जज बने दिखाई देंगे। सूत्रों की मानें तो अभिनेता को एक एपिसोड शूट करने के लिए मेकर्स उन्हें 8 लाख रुपए की फीस चुका रहे हैं। कुल मिलाकर अभिनेता की पूरे सीजन की फीस होगी तकरीबन 1 करोड़ रुपए।

बता दें कि इसके अलावा अरशद 'सबसे फेवरेट कौन', 'बिग बॉस' और 'जरा नचके दिखा' में नजर आए थे। उन्होंने शो करिश्मा और इशान सपनों को आवाज दो में एक्ट भी किया है। अभिनेता आखिरी बार वेब सीरीज 'असुर 2' में नजर आए थे। फराह खान को मिल रहे हैं 5 लाख रुपए प्रति एपिसोड

'इंडियन आइडल', 'नच बलिये', 'जो जीता वही सुपरस्टार', 'बिग बॉस', 'डांस इंडिया डांस सुपरमॉम' जैसे कई शोज में बतौर जज नजर आ चुकीं फराह खान को 'झलक दिखला जा 11' को जज करने के लिए मिल रहे हैं 5 लाख रूपए प्रति एपिसोड। कुल मिलाकर, पूरे सीजन को जज करने के लिए फराह को मिलेंगे तकरीबन 60 लाख रूपए।

12 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स करेंगे शो में पार्टिसिपेट

इस शो में सेलिब्रिटी प्रतियोगी प्रोफेशनल कोरियोग्राफर्स के साथ मिलकर डांस के नए तरीके सीखते दिखाई देंगे। इस सीजन के प्रतियोगियों में सितारों की श्रृंखला में छोटे परदे के कलाकार अंजलि आनंद - डैनी फर्नांडिस, शोएब इब्राहिम-अनुराधा अयंगर, उर्वशी ढोलकिया - वैभव घुगे, शिव ठाकरे - रोमशा सिंह, तनीषा मुखर्जी - तरुण राज निहलानी, संगीता फोगाट- भरत पांडुरंग घरे, आमिर अली - स्नेहा सिंह, करुणा पांडे - विवेक चाचेरे, राजीव ठाकुर - सुचित्रा संगारे और अद्रिजा सिन्हा - आकाश थापा, विवेक दहिया और सिंगर श्रीराम चंद्र दिखाई देंगे। जबकि गौहर खान और ऋत्विक धनजानी शो को होस्ट करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!