Dark Mode
Madhya Pradesh में सेल्फी लेने के दौरान व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत

Madhya Pradesh में सेल्फी लेने के दौरान व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत

मध्य प्रदेश के धार जिले के प्रसिद्ध पर्यटक शहर मांडू में बुधवार को सेल्फी लेना एक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हुआ जो तस्वीर लेने के दौरान गहरी खाई में गिर गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मांडू में पर्यटकों को आकर्षित करने वाली गहरी घाटी काकड़ा खो में हुई जो जिला मुख्यालय से लगभग 35 किमी दूर है। पुलिस की उप-संभागीय अधिकारी (एसडीओपी) मोनिका सिंह ने बताया कि मृतक दिनेश लोधी इंदौर से अपने तीन दोस्तों के साथ मांडू आया था।

अधिकारी ने बताया कि एक पेड़ के पास सेल्फी लेने के दौरान वह फिसल गया और खाई में गिर गया। सिंह ने बताया कि राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) की एक टीम ने बाद में उसके शव को खाई से बाहर निकाला।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!