Dark Mode
नागपुर में मामूली विवाद के बाद व्यक्ति की हत्या

नागपुर में मामूली विवाद के बाद व्यक्ति की हत्या

महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार को एक विवाद के दौरान मांस की दुकान पर एक युवक द्वारा हमला किए जाने से 38-वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साईं नगर निवासी महेंद्र राम कोहले दोपहर में मांस खरीदने एक दुकान पर गए, जहां उनकी मुलाकात एक परिचित से हुई और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। अधिकारी ने कहा कि घटना के समय दुकान में मौजूद आशिक शेख बब्बू शेख रहमान (22) ने कोहले और उनके परिचित को समझाने की कोशिश की। हुडकेश्वर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि इस पर कोहले ने अपना गुस्सा रहमान पर निकाला और उसे अपशब्द कहना शुरू कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि गुस्से में आकर रहमान ने मांस काटने वाला चाकू उठाया और कोहले के सिर, छाती और गर्दन पर वार किये। अधिकारी ने बताया कि कोहले को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि रहमान को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया गया है और उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!