Dark Mode
दिल्ली में व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

दिल्ली में व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में 29 वर्षीय एक व्यक्ति की दो लोगों ने चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जिस व्यक्ति की हत्या की गई उस पर पहले से ही आठ आपराधिक मामले दर्ज थे और वह जमानत पर बाहर था।
पुलिस ने बताया कि अमित कुमार नामक व्यक्ति बृहस्पतिवार रात अपने घर के पास खड़ा था, तभी एक किशोर समेत दो लोगों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में पुलिस ने एक किशोर को पकड़ लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस के मुताबिक, कुमार पर दिल्ली में डकैती और झपटमारी के आठ मामले दर्ज थे। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल जमानत पर बाहर था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि किशोर को कुमार से ‘दुश्मनी’ थी। अधिकारी ने कहा, कुछ दिन पहले, कुमार ने किशोर को उसके लिए शराब लाने के लिए मजबूर किया था और वह इससे आहत था। पुलिस ने बताया कि किशोर से पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!