Dark Mode
मुंबई में दो साल तक बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई में दो साल तक बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई के पूर्वी उपनगर गोवंडी में दो साल तक अपनी 13-वर्षीया बेटी के साथ बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि यह मामला तब सामने आया जब महिला को अपने पति के व्यवहार पर संदेह हुआ और उसने अपनी बेटी से इसके बारे में पूछा। अधिकारी ने बताया कि लड़की ने खुलासा किया कि उसके पिता ने दो साल तक उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!