Dark Mode
मानव सेवा संकल्प का 11 वाँ रक्तदान महाअभियान शिविर मकर संक्रांति को

मानव सेवा संकल्प का 11 वाँ रक्तदान महाअभियान शिविर मकर संक्रांति को

ब्यावर। सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी और शहर में रक्तदान के लिए प्रेरक संस्था मानव सेवा संकल्प का ग्यारहवाँ रक्तदान महाअभियान शिविर मकर संक्रांति के पावन दिवस पर आयोजित किया जाएगा। इस आशय को लेकर श्री अग्रवाल फ़तेहपुरिया बगीची में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस शिविर के संयोजक अमित बंसल, प्रशांत भराडिया और अज़मत काठात होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए संकल्प प्रमुख अजय शर्मा ने बताया कि रक्तदान के प्रति मानव सेवा संकल्प शहर में अपना अहम स्थान रखता है। एक समय था जब रक्तदान को लेकर लोगों के मन में भय होता था, लोग रक्तदान करने से कतराते थे, यहाँ तक कि परिजनों व रिश्तेदारों को भी ज़रूरत पडऩे पर बहुत मुश्किल से रक्त की उपलब्धता होती थी। ऐसे समय में मानव सेवा संकल्प के सदस्यों ने रक्तदान के प्रति जनमानस में फैली भ्रांतियों को दूर किया और शहर में रक्तदान को लेकर एक अलख जगाई इसी का परिणाम था कि ब्यावर में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जनता जागरूक हुई और आज शहर के सभी समाजों, राजनीतिक दलों, विभिन्न सामाजिक संगठनों व संस्थाओं द्वारा समय समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। शर्मा ने बताया कि गत दिनों स्थानीय राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय का ब्ल्ड बैंक पूरी तरह ख़ाली हो गया और मरीज़ों को रक्त लेने में बहुत दिक़्क़तें आईं जो कि इतने बड़े शहर के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी कमी को पूरा करने के उद्देश्य से पुन: जन जन को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए मकर संक्रांति के पावन दिवस पर विशाल शिविर आयोजित किया जाएगा। मानव सेवा संकल्प के संस्थापक सदस्य और प्रमुख समाजसेवी प्रवीण बड़ौला ने बताया कि यह शिविर 14 जनवरी रविवार को प्रात: 9 बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि यह शिविर कई मायनों में अनूठा होगा व इसके लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व संगठनों से सम्पर्क किया जाएगा व छात्रों में विशेषकर जागरूकता फैलाने के लिए महाविद्यालयों और कोचिंग सेंटर में भी स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर व्याख्यान आयोजित किए जाएँगे व शहर के मुख्य मार्गों पर स्कूली छात्रों की रैली के ज़रिए स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए संदेश दिया जाएगा। मानव सेवा संकल्प की बैठक को लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष आशीषपाल पदावत, पूर्व प्रधान लाल मोहम्मद, प्रोफ़ेसर जलालुद्दीन काठात, राजेन्द्र ओस्तवाल, कुलभूषण उपाध्याय, अनिल प्रजापत्, श्रवण बंसल, कुलदीप सिंह राठौड़ ने स्वैच्छिक रक्तदान का महत्व बताते हुए अपने अनुभवों को भी साझा किया। बैठक में राजेश व्यास, अशोक पंवार, रवि डंडायत, चन्नू यादव, वृतंजय आर्य, पुरुषोत्तम सेवानी, निखिल जिन्दल, मुकेश गर्ग, ललित शर्मा, रोहित गोयल, अजय मून्दडा, ललित सोनी, हनुमान सांखला, अमजद काठात, शकूर काठात, रज़्ज़ाक़ मोहम्मद, इंसाफ़ नागौरी, साजिद खान, ज़ाहिद हुसैन, चेतन बल्ली शर्मा, कमल शर्मा, हेमेन्द्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!