Dark Mode
पेरिस ओलंपिक में मनु-सरबजोत लगाएंगे ब्रॉन्ज के लिए निशाना

पेरिस ओलंपिक में मनु-सरबजोत लगाएंगे ब्रॉन्ज के लिए निशाना

पेरिस ओलंपिक 2024 में 30 जुलाई को भारत का चौथा दिन है। बीते 3 दिन में भारत ने एक मेडल हासिल किया है जो की युवा शूटर मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता था। आज यानी 30 जुलाई को भारत के पास शटिंग में फिर से मेडल जीतने का मौका है। मनु-सरबजोत के अलावा ट्रैप शूटर पृथ्वीराज तोंड ईमान पर भी नजरें होंगी। साथ ही महिलाओं में ट्रैप शूटर श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी भी महिला ट्रैप इवेंट के क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगी। मनु भाकर और सरबजोत सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स स्टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरेंगे। वहीं रोइंग में बलराज पंवार मेंस स्कल्स के क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करेंगे।


अमित पंघाल भी एक्शन में होंगे
वहीं बात करें तो बॉक्सिंग की तो भारत के दो दिग्गज बॉक्सर एक्शन में दिखाई देंगे। अमित पंघाल राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में उतरेंगे। वहीं भारत की युवा बॉक्सर जैस्मिन राउंड ऑफ 32 का मैच खेलेने उतरेंगी। भारतीय समयानुसार 31 जुलाई को प्रीति पवार भी राउंड ऑफ 16 का मैच खेलने उतरेंगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!