Dark Mode
कपिल शर्मा, राजपाल यादव सहित कई सेलेब्स को जान से मारने की धमकी

कपिल शर्मा, राजपाल यादव सहित कई सेलेब्स को जान से मारने की धमकी

स्टार कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्टर कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। कथित तौर पर एक ईमेल के जरिए उन्हें यह धमकी दी गई है। कपिल शर्मा के अलावा बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव, कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को भी धमकी भरा ईमेल आया है। पुलिस का कहना है कि इन धमकी भरे मैसेज में उनके परिवार और करीबियों को भी निशाना बनाया गया है। इस मामले में राज्यपाल यादव ने मुंबई पुलिस से शिकायत दर्ज करा दी है। सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा ने भी इस मामले पर अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई है। जानकारी के मुताबिक अंबोली पुलिस ने राजपाल यादव की पत्नी की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बीएस की धारा 35 1(3) के तहत दर्ज हुई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!