Dark Mode
मदर्श डे पर हुए कई कार्यक्रम

मदर्श डे पर हुए कई कार्यक्रम

पलसाना। राजस्थान राज्य भारत स्काउट जिला मुख्यालय सीकर के तत्वाधान में पलसाना के शहीद सीताराम कुमावत एवं तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 मई से प्रारंभ हुए और 16 मई तक चलने वाले गाइड कैप्टिन यूनिट लीडर बेसिक कोर्स के दौरान मदर्स डे मनाया गया। शिविर संचालिका शांति स्वामी ने बताया कि आयोजित हुए कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता नृत्य सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । संचालिका शांति स्वामी ने इस दौरान प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को मौके पर ही प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला संगठन आयुक्त गाइड प्रिंयका खीच़ड ने कहा की संतान की पहली गुरु मां होती है। माताओं के द्वारा अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जाए। ताकि उनका भविष्य सफल हो सके।  जिला संगठन आयुक्त गाइड खीचड ने बताया कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। इस मौके पर सचिव पवन कुमार शर्मा , कविता शर्मा, नन्दिरा परवीन, एडिटर राघव शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!