Dark Mode
झारखंड के लातेहार में सड़क ठेकेदार के सुपरवाइजर की माओवादियों ने गोली मारकर हत्या की

झारखंड के लातेहार में सड़क ठेकेदार के सुपरवाइजर की माओवादियों ने गोली मारकर हत्या की

झारखंड के लातेहार जिले में एक सड़क ठेकेदार के सुपरवाइजर की कथित तौर पर माओवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार रात महुआडांर थाना क्षेत्र के ओरसा गांव में हुई।उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जाने वाली कई मशीनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने बताया, ‘‘शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रतीत होता है कि हत्या माओवादियों ने की है। पुलिस की कई टीम मौके पर पहुंच गई हैं।’’ उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अयूब खान के रूप में हुई है, जो इलाके में सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार का सुपरवाइजर था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!