नशा मुक्ति थीम पर आयोजित हुईं मैराथन
बामनवास. होली के अवसर पर बामनवास उपखंड में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।अठाइस्या विकास परिषद के तत्वधान में उक्त दौड़ आयोजित हुई।चांदनहोली से रामसिंहपुरा चौराहा तक दौड़ का आयोजन किया गया।उक्त दौड़ तीन अलग-अलग वर्गों में आयोजित की गई।विकास परिषद के मुताबिक नशा मुक्ति अभियान के उद्देश्य को लेकर उक्त मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी घनश्याम मीणा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया। इस दौरान पुरुष वर्ग में 45 वर्ष से कम आयु वर्ग व 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एवं महिला प्रतिभागियों के अलग-अलग वर्ग में दौड़ रवाना हुई।
विकास परिषद द्वारा प्रतिभागियों को ड्रेस किट प्रदान किया गया। आयोजित कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जिन्होंने नशा मुक्ति को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही उपस्थित सभी प्रतिभागियों व आमजन को होली की मुबारकबाद दी।समापन समारोह के दौरान सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्ति को लेकर शपथ ली।विकास परिषद के मुताबिक महिला वर्ग में डाबर निवासी शकुंतला बेरवा प्रथम स्थान पर रही।वहीं नागरखेड़ा निवासी पूजा गुर्जर दूसरे स्थान पर रही।तीसरे स्थान पर नागरखेड़ा निवासी मनीषा गुर्जर रही।
45 वर्ष से कम आयु वर्ग के पुरुष मैराथन दौड़ में मोहन मीणा ने बाजी मारी।मोहन मीणा दौसा जिले के अलूदा निवासी हैं।दूसरे स्थान पर जमवारामगढ़ निवासी प्रहलाद मीणा रहे।वहीं तीसरे स्थान पर बस्सी निवासी गोपाल मीणा रहे। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जमवारामगढ़ निवासी गोवर्धन मीणा प्रथम स्थान पर रहे।दूसरे स्थान पर सवाईमाधोपुर निवासी कैलाश महावर विजयी रहे। तीसरे स्थान पर बिछोछ निवासी हरसहाय गुर्जर ने बाजी मारी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों जनप्रतिनिधियों व गणमान्यों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।