Dark Mode
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत का मामला : आरोपित पति दहेज हत्या में गिरफ्तार

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत का मामला : आरोपित पति दहेज हत्या में गिरफ्तार

जोधपुर। शहर के भदवासिया स्थित 80 फीट रोड पर रहने वाली एक विवाहिता की गत महिने संदिग्‍ध हालात में मौत हो गई थी। पीहर पक्ष ने दहेज हत्या में केस दर्ज कराया था। प्रकरण में पुलिस ने अब आरोपित पति को गिरफ्तार किया है, जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया। थानाधिकारी मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि जयमल नगर 80 फीट रोड भदवासिया निवासी कमल किशोर जोशी पुत्र रामरख जोशी ने गत 26 फरवरी को रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसकी पुत्री 30 वर्षीय तर्पिता की शादी वर्ष 2022 अप्रेल में विद्यानगर आरटीओ के पास बीजेएस निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामलाल के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ की गई थी। शादी के समय 20 तोला सोना और एक किलो चांदी के आइटम के साथ घरेलु सामान दिया गया था। मगर ससुराल पक्ष के लोग जिनमें सास सुमन देवी, जेठ महेंद्र, जेठानी नीतू, काकी ससुर लक्ष्मणराम एवं खुद पति धर्मेँद्र उसे दहेज कम लाने की बात को लेकर प्रताडि़त करते थे। चार साल शादी के बीच में दो तीन बार उसकी बेटी तर्पिता को कम दहेज के लिए मारपीट कर घर बदर भी कर दिया गया। बाद में समाज के लोगों द्वारा समझाइश कर उसे ससुराल भिजवाया गया। बेटा जन्म के बाद उसे दहेज मे कार की मांग रखी गई थी। कार नहीं दिलाए जाने पर उसे घर से निकाल दिया गया। बाद में उसकी बेटी तर्पिता को किराए के मकान में रखा गया जहां पर पति धर्मेंद्र उससे मारपीट करता और दहेज के प्रताडि़त करता था। इस साल 24 जनवरी को उसकी बेटी तर्पिता ने एक बेटी को जन्म दिया था। प्रताडऩाओं से दुखी होकर तर्पिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मामले में जांच कर रहे एसीपी मंडोर अनिल शर्मा ने बताया कि मृतका के पति आरटीओ के पीछे विद्या नगर पावटा सी रोड निवासी धर्मेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के संबंध में जांच जारी है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!