मायङ भाषा को द्वितीय राज भाषा के दर्जे की मान्यता मिले ।
नागोर। विश्व भाषा दिवस पर राजस्थानी भाषा प्रसार संस्थान नागौर के अध्यक्ष पवन पहाड़िया ने मुख्य मंत्री अशोक गहलोत से मांग की है कि प्रदेश की मायङ भाषा को द्वितीय राज भाषा की मान्यता देकर दस करोड़ प्रदेश वाशियो को उनका हक देकर प्रदेश की अस्मिता को बचाने में महति भूमिका अदा करे ।
पहाड़िया ने कहा कि आप ही के द्वारा राजस्थानी भाषा को केंद्र की आठवीं अनुसूची में जोड़े जाने का संकल्प सर्वसहमति से पारित करवाकर भिजवाए जाने का ऐतिहासिक कार्य किया गया था ।