Dark Mode
राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक संपन्न

राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक संपन्न

 
गजसिंहपुर  .  राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक यहां गजसिंहपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लालचंद ने की। जबकि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहम्मद आरिफ सीपीएफ ट्रस्टी जयपुर डिस्कॉम रहे। बैठक में तकनीकी कर्मचारियों को मूल कार्य पर लगवाने, आरसीओ एमसीईओ इंसेटिव, फील्ड में तकनीकी कर्मचारियों की पूर्ति करवाने, संगठन को जिला कार्यालय आवंटित करवाने मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्यों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह जानकारी राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ शाखा के अध्यक्ष सुनील कुमार ने देते हुए कहा कि इस बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं व उनके निदान के लिए उठाए जाने वाले सकारात्मक कदम उठाने पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में जिला महामंत्री सतपाल स्वामी हीरालाल जसकरण सीताराम मुकेश रमेश दीपक प्रवीण अमन सिंह चरण सिंह प्रवीण धर्मपाल इत्यादि मौजूद रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!