Dark Mode
फाल्गुन मेला व्यवस्था को लेकर सिक्योरिटी गार्ड्स की ली बैठक 

फाल्गुन मेला व्यवस्था को लेकर सिक्योरिटी गार्ड्स की ली बैठक 

 खाटूश्यामजी । कस्बे के प्रसिद्ध बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेले को लेकर एएसपी रतन लाल भार्गव ने मेले के दौरान सेवाएं देने वाले सिक्योरिटी गार्ड्स की बैठक ली। इस दौरान एएसपी रतन लाल भार्गव ने सभी को मेले के दौरान सेवा की भावना से पूरी यूनिफार्म के साथ ईमानदारी से ड्यूटी का निर्वहन करने वाले गार्ड्स ले।आने वाले सिक्योरिटी गार्ड्स का अपराधिक रिकॉर्ड का भी जांच होना जरूरी है।जैसे ही मंदिर खुलता है उस दौरान करीब 500 सिक्योरिटी गार्ड्स की जरूरत होगी उसके साथ ही वार्षिक लक्खी मेले के दौरान करीब 17 सौ सिक्योरिटी गार्ड्स महिला पुरुष के रूप में बाबा श्याम की फाल्गुन मेले की व्यवस्था में पुलिस के सहयोग के लिए उपस्थित रहेगी।इस दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के निजी सुरक्षा गार्ड की तरफ से इंचार्ज रघुनाथ सिंह शेखावत,लीडर स्टार सिक्योरिटी से राजेश सिंह शेखावत व संदीप पारीक,पालीवाल सिक्योरिटी से केके पालीवाल, विनोद पालीवाल,स्पेन सिक्योरिटी से गब्बर कटारा, कृष्ण कुमार स्पाईबोट से संजीव बंसल व भवानी सिंह शेखावत उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!