Dark Mode
मरु समारोह-2025 के सफल आयोजन के संबंध में बैठक शुक्रवार को

मरु समारोह-2025 के सफल आयोजन के संबंध में बैठक शुक्रवार को

जैसलमेर। पर्यटन विभाग के तत्वावधान में जैसलमेर में आगामी 10 फरवरी से 12 फरवरी 2025 तक तीन दिवसीय आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ’’मरु समारोह-2025’’ के सफल आयोजन एवं कार्यक्रमों के बेहतर ढंग से निर्धारण करने के लिए शुक्रवार, 29 नवम्बर को दोपहर 12ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन रखा गया है। जिला कलक्टर सिंह ने इस बैठक में भाग लेने वाले संबंधित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने सुझावों के साथ अनिवार्य रुप से नियत समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!