सार्वजनिक सुविधा बाबत दिया ज्ञापन
सीकर। विकास मंच की ओर से नगरीय विकास में स्वास्थ्य शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा को आज सार्वजनिक सुविधा बाबत एक ज्ञापन में बताया कि सीकर शहर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से खरीदारी करने आमजन आते हैं वहीं हजारों ही व्यापारी जिनके लिए सार्वजनिक सुविधाएं शौचालय और मूत्रालय नहीं होने से बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है । शहर में़ सड़कों व सिवरेज के लिए भी लिया दिया ज्ञापन । शहर में सिवरेज की वजह से सीकर शहर में सभी वार्डों को वार्डों की सड़कों को खोद रखी है यदि कहीं बनाई है तो उसकी गुणवत्ता का स्तर बहुत ही कमजोर है विशेषता सिवरेज की जो फेरो कवर लगाए हैं व कहीं-कहीं तो सड़क से बहुत ही ज्यादा नीचे हैं या सड़क के लेवल से बहुत ही ज्यादा ऊपर है जिसे कहीं तो खड़े बन गए हैं बैरियर की तरह दिखाई दे रहे हैं । दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। ज्ञापन में बताया कि विशेष टीम बनाकर इसकी जांच करवा कर इसे ठीक करवाते हुए आम नागरिकों को राहत प्रदान करें। नगर परिषद को भी नगर निगम का दर्जा मिले। सीकर को संभाग का दर्जा प्राप्त हो चुका है शिक्षा की नगरी काशी में हजारों की संख्या में छात्र व छात्रावास सैकड़ो की संख्या में महाविद्यालय विद्यालय कोचिंग संस्थान है लाखों की संख्या में विद्यार्थी अध्यनरत है यहां पर मेडिकल कॉलेज तथा शेखावाटी विश्वविद्यालय भी अवस्थित है सीकर नगरी परिषद को नगर निगम का दर्जा दिलवाया जाना उचित रहेगा आप नगर निगम का दर्जा दिलवाकर हमें अनुवृत्त करें।