Dark Mode
पर्यावरण दिवस पर लोकतंत्र का संदेश, लगेगा ‘ट्री ऑफ डेमोक्रेसी’

पर्यावरण दिवस पर लोकतंत्र का संदेश, लगेगा ‘ट्री ऑफ डेमोक्रेसी’

श्रीगंगानगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को राजस्थान में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विशेष स्वीप गतिविधि ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने एवं मतदाता जागरूकता का संदेश आमजन तक पहुंचाना है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा घोषित इस वर्ष की थीम “इंस्पायर्ड बॉय नेचरः फॉर क्लाइमेटः फॉर अवर फ्यूचर‘‘ के अनुरूप राज्यभर में विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, अस्पतालों, शॉपिंग मॉल, पार्क और सार्वजनिक स्थलों पर छायादार एवं फलदार स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।
अभियान के तहत लगाए जाने वाले प्रत्येक पौधे को ’“लोकतंत्र का पेड़ -ट्री ऑफ डेमोक्रेसी 2026‘‘ नाम दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ-साथ मतदाता पंजीकरण, मतदान के महत्व, नैतिक मतदान और लोकतांत्रिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। निर्वाचन विभाग द्वारा विकसित डिजिटल सुविधाओं, विशेषकर ईसीआई नेट ऐप की जानकारी भी आमजन को दी जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!