Dark Mode
दीवार पर पेंटिंग बनाकर जल संरक्षण का दिया संदेश

दीवार पर पेंटिंग बनाकर जल संरक्षण का दिया संदेश

 
बीदासर। अर्न्तराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के प्रमुख मंच जी20 2023 की अध्यक्षता भारत को मिलने पर जी20 के अन्तर्गत आने वाले सी20 समिट में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के चयन पर अभातेमम संगठन ने हर्ष व्यक्त करने के साथ साथ लोगों को उर्वी मुखरित दीवारें प्रकल्प के माध्यम से प्रेरक संदेश देने का राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम चलाया है। इसी क्रम में तेरापंथ महिला मंडल बीदासर के निर्देश में तेरापंथ कन्या मंडल की युवतियों द्वारा जल संरक्षण विषय पर सिंघी मोहल्ले में स्थित एक दीवार पर पेंटिंग बनाकर पानी बचाने का संदेश दिया। जिसका तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा व नायब तहसीलदार सुभाषचंद्र छींपा ने अवलोकन किया। शर्मा ने जल संरक्षण को आज की जरूरत बताते हुए कन्या मंडल के इस कार्य की सराहना की। कन्या मंडल की संयोजिका गरिमा बोथरा ने बताया कि इस कार्य को कन्या मंडल की संहसयोजिका रिया दूगड़, मेघा बैंगानी, अनिषा बैद, पूजा दूगड़, वंशिका बैंगानी, दिशा सिंघी, खुशबू दूगड, निशा सेखानी, दिव्या दूगड, शीतल सेखानी आदि ने दस घंटे में तैयार किया। इस अवसर पर तेरापंथ सभा के महेन्द्र सिंघी, तेरापंथ कन्या मंडल प्रभारी सुशीला सेखानी, विमला सेठिया, खुशबू सिंघी, रविन्द्र कुमार सेखानी, अजीत बैंगानी, नवदीप बैंगानी, धनराज सेखानी, देवेन्द्र कुमार सिंघी, रूचि छाजेड़, पूजा गिड़िया, शोभा चोरड़िया, कंचन चोरड़िया, सम्पत बोथरा, बबीता सेठिया, लालचंद गहलोत, रूपम बैंगानी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा चंदा गिड़िया ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!