Dark Mode
मेस्सी ने फिर दागा गोल, इंटर मियामी फाइनल में

मेस्सी ने फिर दागा गोल, इंटर मियामी फाइनल में

चेस्टर। लियोनेल मेस्सी ने लगातार गोल का सिलसिला जारी रखते हुए इंटर मियामी की एक और जीत में योगदान दिया। इंटर मियामी ने फिलाडेल्फिया को 4 . 1 से हराकर लीग्स कप फुटबॉल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। मेस्सी ने 20वें मिनट में गोल दागा था।सात बार के बलोन डिओर विजेता अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता मेस्सी का छह मैचों में नयी टीम के लिये यह नौवां गोल था। मेस्सी की वजह से इस मैच के टिकट एक हजार डॉलर से भी अधिक में बिके। अब मियामी का सामना फाइनल में नैशविले या मैक्सिको के क्लब मोंटेरे से होगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!