
मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फलोदी आने का निमंत्रण दिया
फलोदी . ब्लॉक कोंग्रेस प्रवक्ता हेमंत कुमार व्यास ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जयपुर निवास जाकर मुलाकात की ओर फलोदी आने का निमंत्रण दिया।
व्यास ने फलोदी अस्पताल के बारे में उनको जानकारी दी तथा रिक्त चल रहे डॉक्टरों की पद भरने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत से मार्मिक अपील करके कहा कि जल्द ही सभी पद भरे जाएं तथा ट्रामा सेंटर फलौदी में स्वीकृत किया जाए
उन्होंने फलोदी में हो रहे दुर्घटनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि छोटी सी दुर्घटना होने पर भी उन्हें जोधपुर रेफर किया जाता है। व्यास ने मुख्यमंत्री गहलोत को फलोदी आने के लिए आमंत्रित भी किया।