बैंकों में खाते खोल ठगी करने वाली मेवाती गैंग गिरफ्तार
जयपुर. जवाहर नगर थाना पुलिस ने बैंकों में खाते खुलवा कर ऑन लाईन ठगी करने वाली मेवात गैंग के 8बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। हैरानी की बात यह है 8 बदमाशों में दो आरोपी एक निजी बैंक का कर्मचारी भी हैं। पुलिस पूछताछ में इन बदमाशों ने 80 लोगों के फर्जी बैंक खाते खोलना स्वीकार किया हैं। पुलिस ने आरोपी बैंकर्मी राधेश्याम यादव व राजू यादव, साइबर ठग गिरोह का मुख्य सरगना साद खां व गिरोह के सदस्य बहादुर सिंह,शांतनु,दीपेन्द्र,भानुप्रताप व कुनाल को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने फर्जी बैंक खाते,चैक बुक,पास बुक,एटीएम,सिम कार्ड बरामद की हैं।
डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया कि 1मई को राधेश्याम यादव जो आईसीआईसीआई बैंक शाखा आदर्श विद्या मंदिर में काम करता हैं। आरोपी परिवादी बनकर आया और लिखित में शिकायत दी की15-16 मार्च को मेरे पास बैंक में दो व्यक्ति भरतपुर के आए तथा अपने को डॉक्टर बताया । मैंने उनके LBS के सामने के पते पर खाते खोल दिये। उनको तुरन्त ATM से चैक बुक की आवश्यकता थी तो मैंने इसकी दूसरी ब्रांच से खाता खोल HKA दिलवा दी। मुझे शक होने पर उनका फोन उठाना बन्द कर दिया तो वो लोग 31 मार्च को मेरे घर पर आए और मुझे हथियार दिखा कर मेरी पत्नी को उठाने व मुझे जान से मारने की धमकी दी में दबाव के कारण उनका कहना मानता गया व करीब 28 खाते खोल दिए ये लोग जयपुर में करोड़ों का फ्रॉड कर रहे हैं। इस पर सीआई जवाहर नगर को जांच की दी गई जिस में राधेश्याम साईबर ठगी करने वाली गंग के आरोपीगण शान्तनु शर्मा व भानु प्रताप सिंह के साथ मिल कर जयपुर व अन्य शहरों की विभिन्न बैंको की विभिन्न शाखाओं में अपने जानकार व रिश्तेदारों के नाम से खाते खोल कर उनके खातों के ATM व चैक बुक लेकर कर उनको ऑनलाइन ठगी करने वाली मेवाल गैंग सरगना साद खाँ व बहादुर सिंह को भेजा करता था।इन खातों में मेवात गैंग लोगों से धोखाधड़ी व फ्रॉड कर के खातों में पैसे ट्रान्सफर कर अपने काम में लेते थे। जिस पर इन बदमाशों पर पुलिस की टीमों के द्वारा नजर रखना शुरू कर दिया गया।
टीमों ने कई जगहों पर दबिश देकर पकड़ा बदमाशों को
बदमाशों की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी ईस्ट ने कई टीमों का गठन किया। जिस पर इन टीमों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जयपुर शहर गोविन्दगढ़ जिला अलवर व ईलाका थाना कैथवाझ, सीकरी, नगर, खोह, गोपालगढ़, अटलबन्ध जिला भरतपुर में दबिश दी। साईबर ठगी के लिए विभिन्न बैंक शाखाओं में बैंक कर्मचारी राधेश्याम यादव व राजू यादव तथा अन्य गिरोह के सदस्यगण शान्तनु, भानू प्रताप सिंह, कुणाल, दिपेन्द्र के द्वारा संगठित रूप से मिल कर खाते खुलवा कर साइबर फ्रॉड करने वाली गैंग के शातिर सरगना सादादुर सिंह को दस्तयाब करने में सफलता अर्जित की है।