Dark Mode
MGSU, बीकानेर द्वारा RKCL के रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों को इंटर्नशिप हेतु मान्यता

MGSU, बीकानेर द्वारा RKCL के रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों को इंटर्नशिप हेतु मान्यता

बीकानेर। 7 जून 2026 को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के 23वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एमजीएसयू ने अपने स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में अध्यनरत विद्यार्थियों के इंटर्नशिप हेतु राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RKCL) के 4 क्रेडिट / 120 घंटे के 11 रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों को मान्यता प्रदान की है। स्थापना दिवस समारोह के दौरान एमजीएसयू एवं आरकेसीएल के मध्य एक एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस कार्यक्रम में राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे, उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा तथा विधायक जेठानंद व्यास ऑनलाइन जुड़े जबकि केंद्रीय विधि व क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित, कुलसचिव यशपाल आहुजा, तथा RKCL के प्रबंध निदेशक रवीन्द्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। RKCL के इन सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को ऑडियो विसुअल कंटेंट, हैंड्स-ओन ट्रेनिंग एवं प्रोजेक्ट्स की सुविधा प्रदान की जायेगी जिससे विद्यार्थी अपनी रूचि अनुसार प्रोग्राम चुन कर अपने कौशल एवं व्यक्तित्व का विकास कर पायेंगे| RKCL के इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, फाइनेंशियल अकाउंटिंग, एडवांस्ड एक्सेल, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, डीटीपी, वेब डेवलपमेंट, वेब डिजाइनिंग, पायथन प्रोग्रामिंग तथा एआई और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग जैसे आधुनिक और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों को यूनिवर्सिटी द्वारा इंटर्नशिप हेतु मान्यता प्रदान की गयी है| यह सभी कार्यक्रम ऑनलाइन, ऑफलाइन एवं हाइब्रिड मोड में उपलब्ध होंगे, जिससे विद्यार्थियों को अपनी सुविधा अनुसार सीखने का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी RKCL के नजदीकी अधिकृत आईटी ज्ञान केंद्र (ITGK) से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। कोर्स पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को QR कोड युक्त ऑनलाइन प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे। तेजी से बदलते तकनीकी परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए RKCL विद्यार्थियों को डिजिटल एवं AI आधारित भविष्य के लिए तैयार करने हेतु प्रतिबद्ध है। एमजीएसयू की यह पहल युनिवर्सिटी से संबद्ध सभी कॉलेजों में अध्ययनरत युवाओं को नवीन कौशल सीखने, रोजगार क्षमता बढ़ाने और अपने करियर को नई दिशा देने का एक सशक्त अवसर प्रदान करेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!