Dark Mode
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 47 प्रतिशत दर्ज की गई।मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने और बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 187 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!