Dark Mode
सिरोही में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ने की कक्षा 9 वीं बालिकाओं को निःशुल्क साईकिल वितरण

सिरोही में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ने की कक्षा 9 वीं बालिकाओं को निःशुल्क साईकिल वितरण

जयपुर। ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सिरोही के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क साईकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क साईकिल वितरण जैसी योजनाएं बालिकाओं का नामांकन बढ़ाने व बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की अहम पहल है, इससे दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाली बालिकाओं को विद्यालय तक आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढने के लिए प्रेरित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!