Dark Mode
जयपुर महापडाव मंे भाग लेगे मंत्रालयिक कर्मचारी

जयपुर महापडाव मंे भाग लेगे मंत्रालयिक कर्मचारी

सरवाड़ . मंत्रालय कर्मचारियों के जयपुर में चल रहे महापड़ाव में शामिल होने को लेकर शुक्रवार को शिक्षा विभाग के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों की बैठक सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप कश्यप अध्यक्षता में आयोजित हुई। महामंत्री मंगलेश्वर तिवाड़ी के अनुसार बैठक में उपस्थित सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों ने एक राय होकर 22 अप्रैल 2023 शनिवार को जयपुर में चल रहे महापड़ाव में भाग लेने का निर्णय लिया साथ ही सोमवार से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर रहकर जयपुर में चल रहे महापड़ाव में वित्तीय मांगे माने जाने तक महापड़ाव  में शामिल होने का निर्णय लिया। इस दौरान बैठक में प्रदीप कश्यप, सरवाड़ ब्लॉक महामंत्री मंगलेश्वर तिवारी, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़, राजेंद्र वैष्णव, गोपाल लाल वर्मा, चंद्र प्रकाश जांगिड़, सत्येंद्र प्रताप सिंह, मनोज धाकड़, मुकेश गंगवाल, विष्णु शर्मा, सुनील सैनी, पुरुषोत्तम नाथ, सुशीला यादव, दशरथ सिंह, दिलीप मिश्रा सहित समस्त मंत्रालय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!