Dark Mode
दिल्ली के अमन विहार में नाबालिग लड़के की चाकू घोपकर हत्या

दिल्ली के अमन विहार में नाबालिग लड़के की चाकू घोपकर हत्या

दिल्ली के रोहिणी के अमन विहार इलाके में झगड़ा होने पर युवाओं के एक समूह ने 16 वर्षीय लड़के की चाकू घोपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 10वीं कक्षा का छात्र आकाश बृहस्पतिवार को प्रेम नगर एक्सटेंशन में अपने दोस्त से मिलने गया था। उसी दौरान युवाओं के एक समूह ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस को घटना के बारे में शाम करीब पौने आठ बजे सूचना मिली। इसके बाद पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और उसने पीड़ित को खून से लथपथ सड़क पर पाया। आकाश की गर्दन और हाथ पर चाकू के कई बार वार किए गए थे।
पीड़ित को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि अमन विहार पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए दल का गठन किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!