मिशन: इम्पॉसिबल- फाइनल रेकनिंग' को स्टैंडिंग ओवेशन मिला, भावुक हुए टॉम क्रूज
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का दूसरा दिन हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज और उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल- फाइनल रेकनिंग' के नाम रहा। फिल्म को कान्स में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। 'मिशन: इम्पॉसिबल- फाइनल रेकनिंग' को स्टैंडिंग ओवेशन मिला और काफी देर तक दर्शक फिल्म की तारीफ में तालियां बजाते रहे। यह देख टॉम क्रूज भावुक हो गए। कान्स में 'मिशन: इम्पॉसिबल- फाइनल रेकनिंग' को मिले रिस्पॉन्स से फिल्म की पूरी टीम काफी खुश और भावुक हो गई। मिशन: इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी के आखिरी एपिसोड के साथ इस फ्रेंचाइजी को अलविदा कहते हुए टॉम क्रूज भावुक हो गए। टॉम ने दर्शकों के अपार समर्थन के लिए उनका आभार जताया। इस मौके पर हॉलीवुड स्टार ने कहा, 'यह रिस्पॉन्स ही है जो हमें ऐसा करने के लिए प्रेरित करता है। आप ही हैं जिसकी वजह से हम ऐसा करते हैं। यह बड़े पर्दे का अनुभव है जो हमें ऐसा करने के लिए प्रेरित करता है।'