विधायक गणेश घोगरा ने महंगाई राहत कैंप का किया निरीक्षण
राज्य सरकार की योजनाओं से जन जन को जोड़ने का लिया संकल्प - घोगरा
डूंगरपुर। विधायक गणेश घोगरा ने आज राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे मंहगाई राहत कैंप मे ग्राम पंचायत टाडी ओबरी पंचायत समिति डूंगरपुर में कैम्प का निरीक्षण किया। विधायक गणेश घोगरा ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मैं आमजन को अवगत कराते हुए मंहगाई राहत कार्ड वितरण किए। इस अवसर पर डूंगरपुर प्रधान कांता देवी कोटेड, मंडल अध्यक्ष केवलराम कोटेड,उप सरपंच राजकुमार कोटेड, कांग्रेस कार्यकर्ता बहादुर मनात, हगराम कोटेड, बीडीओ डूंगरपुर तथा प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।