विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी ने किया महंगाई राहत केम्प का उद्घघाटन
गंगापुर-भीलवाड़ा. राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत केम्प का आज सुंडा खेडा में विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी ने उद्धघाटन किया।
विधायक त्रिवेदी ने बताया कि बचत, राहत, बढ़त वाले बजट की दस नई योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुचाने के उद्देश्य से मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत द्वारा महंगाई राहत केम्प का आयोजन किया जा रहा है। नगरपालिका द्वारा वार्ड 1 सुंडा खेडा में आयोजित केम्प में नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली,उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गहलोत,कांग्रेस नगर अध्यक्ष धीरज चन्देल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा गोवर्धन लाल खटीक, अधिशाषी अधिकारी कृष्ण गोपाल माली,हेमन्त कुमार मालवीय सुरेश गुर्जर,के साथ नगरपालिका कर्मचारीगण ,पार्षदगण,उपस्थित थे।