Dark Mode
मोदी सरनेम मामला: राहुल गांधी आज पटना कोर्ट में हो सकते हैं पेश

मोदी सरनेम मामला: राहुल गांधी आज पटना कोर्ट में हो सकते हैं पेश

पटना। मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बुधवार को पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हो सकते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुशील कुमार मोदी ने 2019 में कर्नाटक के कोलार जिले में भाषण में राहुल गांधी की कथित टिप्पणी सभी मोदी चोर क्यों हैं के खिलाफ मामला दायर किया था। सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को इस मामले (आपराधिक मानहानि) में दोषी ठहराया था और उन्हें दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। फिलहाल वह जमानत पर हैं।
सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की टिप्पणी अपमानजनक थी और 'मोदी' सरनेम वाले लोगों को टारगेट कर रही थी। एमपी-एमएलए कोर्ट में शिकायतकर्ता के तौर पर सुशील कुमार मोदी और गवाह के तौर पर संजीव चौरशिया, नितिन नवीन और मनीष कुमार के बयान दर्ज किए गए हैं।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!