55 हजार से अधिक मतदाताओं ने किया ई-संकल्प प्रमाण पत्र डाउनलोड
पाली। लोकसभा आम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एलएन मंत्री की और से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत ई-संकल्प पोर्टल के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त जागरूक मतदाता प्रमाण पत्र को लेकर जिले की मतदाताओं में उत्साह देखा गया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं नोडल अधिकारी स्वीप नंदकिशोर राजोरा ने बताया कि जिले में 24 घंटों के दौरान 55 हजार से भी ज्यादा मतदाताओं ने हस्ताक्षर युक्त मतदाता प्रमाण पत्र डाउनलोड किया है। उन्होंने बताया कि zilapali.in पद पोर्टल के माध्यम से मतदाता अपना नाम एवं मोबाइल नंबर इन्द्राज कर सहजता पूर्वक जिला निर्वाचन अधिकारी के हस्ताक्षर युक्त डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों व कार्मिकों के अलावा आम मतदाताओं से भी मतदाता जागरूकता के तहत प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की अपील की है। स्वीप गतिविधियों को लेकर सहायक प्रभारी प्रवीण जांगिड़, मोहनलाल भदावत, गजेन्द्र सिंह नारलाई, नारायण बालवंशी आदि की टीम जुटी हुई है।