आधा दर्जन से अधिक आरोपी गिरफ्तार
भुसावर . थाना भुसावर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मदनलाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह द्वारा दिये गये निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ राजेन्द्र कुमार और सीओ निहाल सिंह के नेतृत्व में भुसावर पुलिस द्वारा कार्रवाही की गई और चंद्रशेखर पुत्र प्रताप सिंह जाति जाट निवासी गाजीपुर को एससी एसटी के दर्ज मामले में सीओ साहब द्वारा गिरफ्तार किया गया है। वहीं मुकेश पुत्र भंवर सिंह जाति जाटव निवासी खिरनी, रूपल पुत्र सेवाराम जाति ब्राह्मण निवासी बल्लभगढ़, महेश पुत्र टोटल जाति जाटव निवासी बारौली, गजेंद्र सिंह पुत्र घसीटा जाति कोली निवासी कस्बा भुसावर, ईश्वर सिंह पुत्र द्रव सिंह जाति गुर्जर, रवि पुत्र करतार सिंह जाति गुर्जर, उदय सिंह पुत्र कमल सिंह जाति गुर्जर निवासी छोकरवाड़ा खुर्द, केशव पुत्र पीतम सिंह जाति माली निवासी मेहंदी कॉलोनी भुसावर को गिरफ्तार किया गया है।