Dark Mode
मौसमी बसु JNU शिक्षक संघ की अध्यक्ष बनीं

मौसमी बसु JNU शिक्षक संघ की अध्यक्ष बनीं


नयी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने बृहस्पतिवार को 2024-2025 के लिए नये पदाधिकारियों की नियुक्त की। एक बयान में कहा गया है कि ‘स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज’ की प्रोफेसर मौसमी बसु को जेएनयूटीए के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

शिक्षक निकाय ने मीनाक्षी सुंदरियाल और प्रदीप के शिंदे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। सैयद अख्तर हुसैन को सचिव नियुक्त किया गया है जबकि विकास बाजपेयी और कौशल किशोर चंदेल को जेएनयूटीए का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बयान में कहा गया है कि विकास रावल शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!