इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्में
2024 खत्म होने वाला है और इसके साथ ही इस साल का बॉक्स ऑफिस रन भी जल्द ही खत्म होने वाला है। साल खत्म होने में अब सिर्फ 15 दिन बचे हैं और कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आने वाले दिनों में ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों तक मनोरंजन का तड़का लगने वाला है। इसकी वजह है दिसंबर के आने वाले हफ्ते में आने वाली फिल्में और वेब सीरीज, जो फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह की जिंदगी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म यो यो हनी सिंह फेमस भी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। कुछ दिन पहले इसका शानदार ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। यो यो हनी सिंह फेमस 20 दिसंबर को स्ट्रीम होने वाली है।