Dark Mode
‘हग डे’ पर मृणाल का खास सरप्राइज, इस दोस्त को लगाया गले

‘हग डे’ पर मृणाल का खास सरप्राइज, इस दोस्त को लगाया गले

मुंबई। वेलेंटाइन वीक के माहौल में जहां हर कोई अपने प्यार का इजहार कर रहा है, वहीं अभिनेत्री Mrunal Thakur ने ‘हग डे’ पर दोस्ती को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपनी को-स्टार Sandeepa Dhar को गले लगाते हुए एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

तस्वीर में दोनों हरे रंग की ड्रेस में नजर आईं। मृणाल ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “हग डे खत्म होता है, दो सुंदरी के साथ।” फैंस इसे ‘गर्ल पावर’ और सच्ची दोस्ती की मिसाल बता रहे हैं। खास बात यह है कि जहां पूरी वेलेंटाइन वीक में मृणाल अपने को-स्टार Siddhant Chaturvedi के साथ रोज डे से लेकर अन्य सेलिब्रेशन में नजर आईं, वहीं ‘हग डे’ उन्होंने अपनी सहेली के नाम कर दिया।

इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें सिद्धांत ने रोज डे के मौके पर मृणाल को अनोखा सरप्राइज दिया। वीडियो में वह पीछे से आकर छाता खोलते हैं और उसमें छिपे गुलाबों की बारिश मृणाल पर हो जाती है।

बात करें फिल्म की, तो ‘दो दीवाने शहर में’ एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें रिश्तों की नाजुकता और जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन Ravi Udyawar ने किया है। इसमें इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता और आयेशा रजा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!