Dark Mode
मृणाल ठाकुर ने दिखाई 'दिसंबर' की डायरी से खास पलों की झलक

मृणाल ठाकुर ने दिखाई 'दिसंबर' की डायरी से खास पलों की झलक

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट के जरिए प्रशंसकों को दिसंबर के रोमांच की झलक दिखाई।'सीता रामम' फेम मृणाल ठाकुर ने दिल को छू लेने वाली तस्वीरों और वीडियो के साथ महीने के यादगार पलों को कैद किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में मृणाल ने त्योहारों से लेकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताए खूबसूरत पलों के साथ-साथ उनकी संजोई हुई यादों की भी झलक दिखाई।

तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने लिखा, "दिसंबर हैदराबाद- मां।" मृणाल ने सेट पर काम करते हुए खुद की क्लिप भी शेयर की, जिसमें उनकी आगामी प्रोजेक्ट्स के पर्दे के पीछे की झलक भी दिखाई दी।इससे पहले अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को बताया था कि उन्होंने 'डकैत' की शूटिंग पूरी कर ली है।अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की थी। इस तस्‍वीर में वह अपनी वैनिटी वैन में मेकअप करवाते दिखी थीं।आगामी फिल्म ‘डकैत’ में मृणाल ठाकुर अभिनेता अदिवी शेष के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। एक्शन-ड्रामा फिल्म के निर्देशक शेनिल देव हैं। यह एक गुस्सैल अपराधी की कहानी है जो अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेने की योजना बनाता है जिसने उसे धोखा दिया था।किरदार के बारे में जानकारी देते हुए मृणाल ने बताया था, "फिल्मों में मैं जिस किरदार को निभाने जा रही हूं, वह मुझे एक ऐसे रूप को दिखाने का मौका देगा जो मैंने एक कलाकार के तौर पर पहले कभी नहीं निभाया था। 'डकैत' की कहानी दर्शकों के लिए देखने लायक है। मैं शेनिल द्वारा कल्पना की गई दुनिया में उतरने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।"

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!