मुनव्वर फारूकी की पत्नी के साथ पहली तस्वीर सामने आई
बिग बॉस 17 के विजेता रहे मुनव्वर फारूकी ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी शादी का खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल हुए वेडिंग कार्ड से हुआ था। अब उनकी पत्नी के साथ पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। दोनों को साथ में केक कटिंग करते देखा गया है। बता दें कि मुनव्वर फारूकी ने इसी महीने मुंबई की मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से शादी कर ली है। दोनों की शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था, जिसमें दोनों के नामों के इनीशियल्स लिखे हुए थे। महजबीन मेनन कम्यूनिटी से आती हैं, जो साउथ मुंबई के अंगरीपाड़ा में रहती हैं।
माहजबीन कोटवाल की है 10 साल की बेटी
महजबीन कोटवाला को कई बार कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ स्पॉट किया गया है। वो झलक दिखला जा शो में भी धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ नजर आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स हैं कि महजबीन तलाकशुदा हैं और उनकी 10 साल की बेटी है। बिग बॉस 17 के विजेता रहे मुनव्वर फारूकी ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी शादी का खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल हुए वेडिंग कार्ड से हुआ था। अब उनकी पत्नी के साथ पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। दोनों को साथ में केक कटिंग करते देखा गया है।
बता दें कि मुनव्वर फारूकी ने इसी महीने मुंबई की मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से शादी कर ली है। दोनों की शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था, जिसमें दोनों के नामों के इनीशियल्स लिखे हुए थे। महजबीन मेनन कम्यूनिटी से आती हैं, जो साउथ मुंबई के अंगरीपाड़ा में रहती हैं।