संगीतमय सुंदर कांड पाठ का हुआ आयोजन,श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
सुमेरपुर। साण्डेराव स्थानीय नगर के अम्बिका मंदिर परिसर में मंगलवार को संत मनसुख हिरापुरी जी महाराज के सानिध्य में हरिओम मंडली सुमेरपुर द्वारा रामचरितमानस सुंदरकांड संगीतमय पाठ का आयोजन हुआ।कार्यक्रम मे हरिओम मंडली के दुदाराम,मदनलाल सुदेशा, प्रकाश कुमावत,मोहनभाई सुथार,मदन परिहार,निरंजन कुमार व नारायण लाल के साथ अन्य सदस्यों ने गणपति वंदना के बाद गुरू वंदना करते हुए सुंदरकांड का संगीतमय पाठ की शुरुआत की गई जो मध्य रात्रि तक चलती रही।इस दौरान आस-पास गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण शामिल हुए। हरिओम मंडली सुमेरपुर के दुदाराम ने बताया कि पिछले छ: सालों से प्रत्येक मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर हनुमान जी मंदिरों में सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन किया जाता है,इस बार हरिओम आश्रम रामनगर एवं अम्बिका मंदिर के भक्तों के विशेष आग्रह पर अम्बिका मंदिर परिसर में दुसरी बार संगीतमय पाठ का आयोजन हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया। यहां सुंदरकांड पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद के वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर संत मनसुख हिरापुरी जी महाराज ने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य के समस्त पाप कट जाते है और वह भवसागर पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रभु नाम के स्मरण मात्र से ही समस्त पाप कट जाते हैं, सुंदरकांड बजरंग बली की अराधना है। इसके पाठ करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। विश्व के कल्याण की भावना से इस मंडली के सदस्य इस कार्यक्रम का साप्ताहिक आयोजन करते हैं तथा विशेष आग्रह पर मंगलवार के अलावा भी सुंदरकांड का पाठ करते हैं।इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित थे।