राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय उपभोक्ता परिसंघ का हुआ स्वागत -विषयों पर विस्तार से चर्चा
सीकर,। डॉ. अनंत शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय उपभोक्ता परिसंघ सीसीआई ने आज राजस्थान के झुंझुनू और सीकर जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्के साथ सीसीआई के राजस्थान के निदेशक केलाश कुमावत भी साथ रहे। शिक्षा नगरी सीकर व संभाग मुख्यालय सीकर में विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अल्पाहार के साथ जिला अध्यक्ष की निवास पर स्वागत किया गया । इस मौके पर उपभोक्ताओं के कई विषयों पर विस्तार से चर्चा भी की गई और आगे की रणनीति के बारे में भी विचार विमर्श हुआ। तृप्ति त्रिपाठी सिखवाल जिलाअध्यक्ष भारतीय उपभोक्ता परिसंघ व सचिव जिला उपभोक्ता जागरण समिति सीकर के नेत्तव में भव्य स्वागत किया गया । इस मोके पर सत्यनारायण सिखवाल अध्यक्ष जिला उपभोक्ता जागरण समिति ऐड़ मुकेश रवि कांन्त सहित सगठन के लोग मोजूद रहे।