नवलगढ़: निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर में 68 मरीजों को मिला लाभ
नवलगढ़। भारतीय सेवा समाज के संस्थापक स्वामी कृष्णानंदजी महाराज की प्रेरणा से तथा शारदा क्रोपकेम मुंबई व अन्य संस्थाओं के सहयोग से जांगिड़ अस्पताल, नवलगढ़ में 133वां निःशुल्क दमा, गठिया व मधुमेह रोगों का आयुर्वेदिक शिविर आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बंशीधर सैनी ने किया। दिल्ली से आए आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. जोगेंद्र सिंह व उनकी टीम ने 68 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया और एक माह की निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने बताया कि हर माह की 24 तारीख को शिविर आयोजित होता है, जो गरीब मरीजों के लिए सहारा बन रहा है। इस अवसर पर अलायंस क्लब के पदाधिकारी, चिकित्सक, समाजसेवी व जांगिड़ अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।